फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस प्रतियोगिता में बच्चों का जलवा

Sun, 04 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
डांस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के सलाहाबाद में रविवार को आयोजित डांस प्रतियोगिता --है दम तो दिखा डांस-- के सेमीफाइनल में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें शामिल 75 प्रतिभागियों में 22 का चयन फाइनल दौर के लिए हुआ। डांस प्रतियोगिता का फाइनल 11 सितंबर को संस्कृत पाठशाला में होगा। 
विज्ञापन

नगर के ड्रीम फीट डांस एकेडमी के तरफ से युवाओं को डांस सिखाया जा रहा है। इसके तरफ से नगर में डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि युवा और बच्चे इसमे भी अपना  कैरिअर बना सके। है दम तो दिखा डांस प्रतियोगिता के पहले सीजन का आयोजन किया गया। इसमें सेमीफाइनल डांस प्रतियोगिता सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ। इसमें नगर के कई संस्था के बच्चों और युवकों ने हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न तरह के डांस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रिंस कुमार ने बताया कि डांस प्रतियोगिता का मकसद क्षेत्र के युवाओं को डांस के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान आनंद तिवारी, अभिषेक जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, जय कुमार, राकेश सिंह, परवेज लारी, मारकंडेय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें