फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएचसी अधीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप

Wed, 18 Dec 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के इचौना पश्चिमी निवासी व माकपा नेता संजय कुमार गोंड ने सीएचसी अधीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम, डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन

कहा है कि 17 दिसंबर को वह आयुष्मान कार्ड के संबंध में अधीक्षक कार्यालय गए थे। चपरासी ने अंदर जाने से मना कर दिया। एक घंटा इंतजार के बाद अंदर गया। मुझे देखते ही अधीक्षक आग बबूला हो गए। मैं मोबाइल निकाल कर किसी से बात करवाना चाहा तभी उन्होंने मेरी कालर पकड़ ली और धक्का देकर मुझे ऑफिस से भगा दिया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि उनका आरोप गलत है। आफिस में कई लोग बैठे थे। वह सीसीटीवी समेत हर तरह से मामले की जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें