फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी के अपहरण के मामले में दो युवकों पर केस

Wed, 18 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी है। कहा है कि कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली बेटी को दो युवक 13 दिसंबर की सायं पांच बजे के करीब बहला-फुसलाकर भगा ले गए। दोनों आरोपी युवकों की उनके गांव में रिश्तेदारी है। पुलिस ने सुकरौली के ग्राम जद्दू परसिया निवासी रवि व अमरनाथ के खिलाफ अपहरण व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें