फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी का चालान, कागज पर बाइक का फोटो, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से वाहन स्वामी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी का चालान, कागज पर बाइक का फोटो, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से वाहन स्वामी परेशान
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। ट्रैफिक पुलिस के कारनामा से लोग हैरान हैं। दो महीने से कमरे में बंद स्कूटी का पुलिस ने चालान कर दिया। मोबाइल नंबर पर बिना हेलमेट बाइक चलाने पर ऑनलाइन चालान का मैसेज आने पर जानकारी हुई। हरियाणा में रह रहा परिवार कमरे में बंद स्कूटी का चालान होने पर हैरान है। उन्होंने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी प्रमोद कन्नौजिया परिवार के साथ हरियाणा के पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बेटे अरमान के नाम से स्कूटी ले रखी है। त्योहार और शादी विवाह में घर आने पर बाइक का उपयोग करते हैं। अगस्त में वह स्कूटी को कमरे में बंद कर परिवार के साथ पानीपत चले गए। 12 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर स्कूटी के राघव नगर में ऑनलाइन चालान का मैसेज मिला। इससे वह हैरान हो गए। बिना हेलमेट के ऑनलाइन एक हजार रुपये के चालान किए गए वाहन पर फोटो अपाची की है। उन्होंने एसपी से की शिकायत की है। प्रमोद ने मोबाइल से बातचीत में बताया कि वह दशहरा बाद घर आने पर मामले की लिखित शिकायत करेंगे। उधर, टीएसआई रामवृक्ष यादव ने बताया कि ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ है तो यातायात कार्यालय पर वाहन स्वामी आकर बताएं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें