देवरिया। कालाजार उन्मूलन को लेकर भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम के डॉ. रजत रंजन और डॉ. मोबेसीर ने बृहस्पतिवार को जिला मलेरिया कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा में कालाजार से बचाव, इलाज से संबंधित जिला और ब्लॉक स्तर के अभिलेखों को देखा। टीम ने एक-एक दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया।
टीम सबसे पहले जिला मलेरिया कार्यालय पहुंची और जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा से जिला स्तरीय दस्तावेजों की जानकारी ली। कालाजार प्रभावित गांवों और मरीजों के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुंची और कालाजार इलाज, उपाय, मरीजों की संख्या और उनके स्वास्थ्य को लेकर किस स्तर से उपाय किये जा रहे हैं।
कालाजार से पीड़ित मरीजों की सूची भी देखी और पूछा कि कालाजार पीड़ित मरीजों को आशाओं के द्वारा किस तरह देखभाल किया जाता है।
इसके बाद टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची और सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता से कालाजार से संबंधित तैयार दस्तावेजों के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी भार्गव, सहायक मलेरिया अधिकारी हस्मतुल्ला खान, बीपीएम सुबोध मौजूद रहे।