फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस में उत्प्रेरित करने की थी अद्भुत क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व चीफ आफ द स्टाफ मध्य कमान ले. जनरल रवीन्द्र प्रताप शाही ने साझा की यादें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के पैकौली निवासी पूर्व चीफ आफ द स्टाफ मध्य कमान और उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ले. जनरल (से. नि.) रवीन्द्र प्रताप शाही ने बताया कि नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़गवासला (पुणे) में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था। चालीस साल की सेवा के दौरान मेरा सौभाग्य रहा कि उनके साथ तीन बार कोर्स करने का अवसर भी मुझे मिला। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। देश का गौरव हमेशा के लिए हम सभी के बीच से चला गया। विपिन रावत के भीतर उत्प्रेरित करने की अद्भुत क्षमता थी।
विज्ञापन

प्रथम चीफ आफ द डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत व उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका की असामयिक मौत बहुत ही दुखद है। वे चुनौतियों का आगे बढ़ कर सामना करने वाले योद्धा और नेतृत्वकर्ता थे। मैं और जनरल रावत नेशनल डिफेंस एकेडमी में साथ-साथ शिक्षित और प्रशिक्षित हुए थे। वह एक शानदार दौर था, वह दिन याद कर आज मैं भावुक हो गया। उन्होंने भारतीय सेना के गौरवशाली परंपरा को और प्रतिष्ठित और आगे ले जाने में बहुत ही अहम रोल अदा किया था। म्यांमार और पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक उनके रणकौशल की एक शानदार कहानी है। सेना को जनरल बिपिन रावत जैसा योद्धा मिलना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें