फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीन शेड को पशु शेड दिखा निकाले 1.56 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
टीन शेड को पशु शेड दिखा निकाले 1.56 लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। ब्लॉक के एक गांव में पूर्व निर्मित दो टीन शेड को पशु शेड का स्वरूप दिखा कर एक लाख 56 हजार रुपये से अधिक रकम फर्जी तरीके से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। यह रिपोर्ट बीडीओ ने सीडीओ को भेजी है।
विज्ञापन

बिरनी गांव निवासी जितेंद्र यादव व उमेश यादव ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर इस मामले में जांच की मांग की थी। बीडीओ ओपी पांडेय व मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजन गुप्ता की जांच में प्रथम दृष्टया जिस ईंट भट्ठे के वाउचर में भुगतान हुआ है उस भट्ठे का ईंट दोनों टीन शेड में नहीं लगी मिली। इसके पुष्टि ग्राम वासियों द्वारा लिखित बयान देकर भी की गई है। उधर पंचायत सचिव जय प्रकाश जायसवाल ने बताया कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यह चुनावी रंजिश में किया जा रहा है। बीडीओ ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि जांच आख्या मुख्य विकास अधिकारी को भेजी गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें