फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग, सामान राख, एक व्यक्ति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग, सामान राख, एक व्यक्ति झुलसा
विज्ञापन

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम धनौती में जयराम के घर शनिवार की सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया। नकदी समेत हजारों रुपये का सामान राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसे व्यक्ति को पीएचसी में भर्ती कराया।
ग्राम धनौती निवासी जयराम के परिवार की महिलाएं सुबह खाना बना रही थीं। इसी दौरान पाइप में रिसाव के कारण सिलिंडर और रेगुलेटर में आग पकड़ ली। कुछ ही समय में आग पूरे कमरे में फैल गई। इसके चलते कमरे में रखा भोजन बनाने का सामान, अनाज, रजाई, गद्दा, कपड़ा, बॉक्स व उसमें रखे 40 हजार रुपये समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। कमरे में लगा लकड़ी का दरवाजा भी धू-धू कर जलने लगा। इस वजह से कोई व्यक्ति अंदर नहीं जा पा रहा था। किसी तरह लोगों ने सिलिंडर को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। इस दौरान 40 वर्षीय भरत का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गया। उन्हें परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तिघरा खैरवा गांव में शॉर्टसर्किट से दुकान में लगी आग
एकौना। थाना क्षेत्र के तिघरा खैरवा गांव में किराने की दुकान में शुक्रवार की रात शॉर्टसर्किट से आग लग गई। दुकानदार ने करीब दो लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। तहसील प्रशासन ने शनिवार को आग से हुई क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन

गांव के रामू कुमार राप्ती नदी के बंधे के समीप मकान में किराए पर किराना की दुकान चलाते हैं। वह रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। करीब 11 बजे दुकान से लपटें देख लोग शोर मचाने लगे। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, नकदी और सामान राख हो गया। तहसीलदार वंशराज राम ने कहा कि पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें