फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति व जेठ सहित चार पर विवाहिता की हत्या का केस

Tue, 04 Jun 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर क्षे़त्र के प्रयागपुर छपरा का मामला
विज्ञापन

विवाहिता की गला दबाकर की गई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। क्षे़त्र के प्रयागपुर छपरा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति‚ जेठ‚ ननद व जेठानी के पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मईल क्षेत्र के कसिली गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र हरिलाल ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी बहन नीलू की शादी दो वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के छपरा प्रयाग गांव निवासी श्याम बहादुर पुत्र नेबूलाल से हुई थी। दहेज में एक लाख नकद सहित दो पहिया वाहन दिया गया था। बावजूद इसके ससुराली बहन को 31 मई की रात में गला दबाकर हत्या कर दिए। साक्ष्य मिटाने के लिए उसके गले में साड़ी बांधकर आत्महत्या करने की साजिश की। इसकी सूचना तीन घंटे बाद दी गई तब तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने पति श्याम बहादुर‚ जेठ इंद्र बहादुर‚ जेठ आरती तथा ननद के विरूद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें