तरकुलवा। अनियंत्रित होकर वाहन पलट जाने से उसमें सवार युवक की मौत के मामले में तरकुलवा पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
बरियारपुर क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव के वंशराज यादव ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि उनका बेटा दीपक यादव 10 दिसंबर को अपने दोस्त पकड़ी खुर्द निवासी अभिषेक यादव और अन्य दो से तीन दोस्तों के साथ कार में बैठकर कुशीनगर गया था। लौटते समय कार चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए क्षेत्र के कौला मुंडेरा चौराहे के पास सड़क के किनारे गड्ढे में पलट दिया। जिससे उनके बेटे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।