फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला वकील से छेड़खानी के आरोप में युवक पर केस

Mon, 20 Jan 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता दीवानी न्यायालय में पेशे से अधिवक्ता है। पुलिस ने कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया कि वह पेशे से दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है।
16 जून 2024 की शाम वह अपने बागीचे में टहल रही थी कि गांव का ही एक मनबढ़ युवक उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसकी छेड़खानी का जब विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर परिजन जुटे तो आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक गांव में अवैध असलहा लेकर घूमता है। वह अब भी उसे परेशान करता है। पुलिस ने आरोपी युवक अल्तमस बेग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।ऐ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें