फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बांसगांव ने मऊ को 3-0 से हराया

Mon, 20 Jan 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के दुग्धेश्वरनाथ इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को आदर्श टाउन क्लब सेवा समिति व एकलव्य ट्रेनिंग सेंटर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन मुकाबले में बांसगांव गोरखपुर की टीम ने मुबारकपुर मऊ को 3-0 से हरा दिया। दोनों टीमें निर्धारित समय में गोल नहीं कर पाईं तो निर्णय पेनाल्टी शूट से हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठे लाल निगम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

मैच के शुरुआती दौर में टाउन क्लब बांसगांव गोरखपुर की टीम ने कई बार स्टार क्लब मऊ के गोल पोस्ट पर आक्रमण किया, लेकिन मऊ की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाए। मध्यांतर के बाद मऊ की टीम का दबदबा रहा। बांसगांव के गोलकीपर मऊ के खिलाड़ियों के कई वार को विफल करने में कामयाब रहे। निर्धारित समय में गोल नहीं होने पर निर्णायक ने अतिरिक्त 15 मिनट का मैच कराया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूट में बांसगांव के आब्दीन, आकाश और अमन ने गोल कर मैच जीत लिया। सोमवार को पहला मैच दोपहर 12 बजे से देवरिया और मऊ, दूसरा मैच रुद्रपुर एवं महराजगंज के मध्य खेला जाएगा। इस दौरान करुणेश त्रिपाठी, सज्जाद अली, हीरालाल, रमेश पासवान, तारकेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें