फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरात से लौट रही कार गड्ढे में गिरी

Fri, 17 Apr 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। बरात से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि कार एक लोहे के बोर्ड से टकराकर रुक गई। बृहस्पतिवार की देर रात गोरखपुर से लौट रही कार देवरिया-कसया मार्ग पर स्थित पटनवा पुल के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महाविद्यालय के प्रचार के लिए लगाए गए लोहे के बोर्ड से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें