फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल और गांजा के साथ पकड़ा गया बंदी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल और गांजा के साथ पकड़ा गया बंदी, केस दर्ज
विज्ञापन

कुशीनगर से पेशी से लौटने के दौरान पकड़ा गया सुनील
जेलर जेपी तिवारी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कुशीनगर से पेशी से लौटा बंदी दो मोबाइल और 10 पुड़िया गांजा के साथ चेकिंग में पकड़ लिया गया। दूसरे गेट पर जेल वार्डर सूर्यनाथ यादव को यह सफलता मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए जेलर जेपी तिवारी की आरोपी सुनील के खिलाफ तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के सेवरही थानाक्षेत्र के पिपराघाट गांव के जोगनी टोला निवासी सुनील निषाद किसी मामले में जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को वह कुशीनगर में पेशी पर गया था। रात आठ बजे उसे बंदी रक्षक लेकर आए। यहां जेल का पहला गेट पार गया। दूसरे गेट पर जेल वार्डर सूर्यनाथ यादव ने चेकिंग के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन और 10 पुड़िया गांजा बरामद किया। पुलिस ने उसकी तौल कराया तो 210 ग्राम था। जेलर ने बंदी सुनील के पास मिले दोनों मोबाइल और गांजा को सील कर दिया। उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें