फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप लगाकर सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की होगी भर्ती
विज्ञापन

देवरिया। एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ब्लाकवार कैंप लगाकर सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर की भर्ती करने जा रही है। सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड लखनऊ के तत्वावधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। पांच जुलाई को बैतालपुर, छह को गौरीबाजार, सात को रामपुर कारखाना, आठ को पथरदेवा, नौ देसही देवरिया, 12 को तरकुलवा, 13 को सलेमपुर, 14 को भटनी, 15 को भाटपाररानी, 16 को बनकटा, 17 को लार, 19 को भागलपुर, 20 को बरहज, 21 को भलुअनी, 22 को रुद्रपुर व 23 जुलाई को देवरिया सदर ब्लॉक शिविर लगेगा। किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं। इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दंड जिसमें लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए 350 रुपये जमा करने होंगे। पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। एक माह प्रशिक्षण के उपरांत स्थाई तैनाती दी जाएगी। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंश, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सालाना वेतन वृद्धि, समय-समय पर पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट www. ssciindia. com को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें