फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से शख्स की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरे में डूबने से शख्स की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

तरकुलवा।स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी शख्स की मंगलवार की शाम को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह शौच करने गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिसवा टोला फरेनहा निवासी उमेश गौंड (55) मंगलवार को शौच करने के लिए पोखरे की तरफ गए हुए थे। शौच के बाद जब पोखरे में गए तो पैर गहरे पानी मे चला गया। जिससे वह डूब गए। अधेड़ की पोखरे में डूबने की खबर परिजनों को मिली तो खोजने लगें। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह, एसआई राधेश्याम चौधरी, शारदा के साथ सिपाही पहुंच कर तलाश शुरू कर दिए। उस समय मृतक की शव नहीं मिल पाया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पोखरी में उमेश का शव को उतराया देखा। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका एक पुत्र राजू व पत्नी हैं। उमेश की मौत सुनते परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें