फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
विज्ञापन

देवरिया/सलेमपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को टाउनहाल पर आतंकवाद का पुतला फूंका। कश्मीर में निर्दोष हिंदू और सिख की हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया। विहिप जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम भरोदिया ने कहा कि कश्मीर में बढते आतंकवाद के खिलाफ सभी हिंदू समाज को एक होना चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक पवन जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवादी कश्मीर में हिंदुओं की चुन-चुनकर हत्या कर रहे हैं। इस दौरान भागवत यादव, राजेश अग्रवाल, चिरंजी लाल, विकास अग्रवाल, विजय, विक्की, सोनभद्र, अवध किशोर, एनके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं शनिवार को सलेमपुर नगर के सोहनाग रोड पर इस्लामिक आतंकियों व पाकिस्तान पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। विभाग संयोजक मंतेश्वर मिश्र ने कहा कि कश्मीर में मुसलमानों द्वारा भय का वातावरण बनाया जा रहा है ताकि काश्मीरी हिंदू घर नहीं लौट सके। इस दौरान सुमित कुशवाहा, मनीष चौरसिया, योगेश शर्मा, राम सनेही, अरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें