देवरिया। यूपी सरकार का बजट प्रदेश की प्रगति का विजनरी दस्तावेज है। यह बजट युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। बजट में हर साल एक लाख सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना से स्वरोजगार को पंख लगेंगे। छात्राओं को स्कूटी की योजना सराहनीय है।
अन्नदाता कल्याण योजना के तहत नलकूपों के लिए 100 प्रतिशत मुफ्त बिजली और गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि किसानों के लिए बड़ी राहत है। कन्या सुमंगला राशि बढ़कर 25,000 और ‘सेफ सिटी’ के तहत सीसीटीवी नेटवर्क की स्थापना से सुरक्षा मजबूत होगी। 14 नए मेडिकल कॉलेजों और कैंसर संस्थान के लिए विशेष फंड प्रदेश को चिकित्सा हब बनाएगा। सोलर पैनल पर अतिरिक्त सब्सिडी और रिकॉर्ड वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को गति मिलेगी। यह बजट ‘सबका साथ-सबका विकास की भावना वाला एक संतुलित वित्तीय रोडमैप है। -रूपक अग्रवाल, चार्टड एकाउंटेंट