फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बीटीसी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2016 10:19 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बीटीसी अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सहायक अध्यापक भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बीटीसी अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि फर्जीवाड़ा नहीं रुका तो वे सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में बीटीसी अभ्यर्थी टाउनहाल में एकत्र हुए। अध्यक्ष विवेक मिश्रा की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। बीटीसी अभ्यर्थियों का कहना था कि 15 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों ने फर्जीवाड़ा कर चयन पा लिया है। वे न तो काउंसिलिंग में पकड़े गए और न ही आज तक जांच में। इसलिए टीईटी, सीटीईटी प्रमाण पत्रों की काउंसिलिंग के समय आनलाइन जांच कर ली जाए।

डीएल, बीएलएड, विशिष्ट बीटीसी, दूरस्थ बीटीसी अभ्यर्थियों के काउंसिलिंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाए। डीएड के मॉर्कशीट की गहनता से जांच कराई जाए। सक्षम अधिकारी पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहें। जिससे कि कोई दिक्कत न हो। अभ्यर्थियों का कहना था कि 16448 सहायक अध्यापक भर्ती में यदि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में अजीत प्रजापति, समीप द्विवेदी, खुशबू यादव, मुकेश यादव, राहुल राय, सौरभ राय, देवानंद याद, अलकेश पांडेय, दुर्गेश्वर मिश्र आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें