फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम हटाओ का नारा लगाया

Tue, 11 Apr 2017 11:11 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यूपी के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हथकंडा अपनाया गया है। भाजपा का चुनौती दी है कि दुबारा चुनाव कराए असलियत सामने आ जाएगी। टाउनहाल परिसर स्थित बसपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जुटान हुई।
विज्ञापन


यहां से नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचें। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हटाओ की आवाज बुलंद करते हुए सिविल लाइंस में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। जोन कोऑर्डिनेटर श्रवण निराला ने कहा कि ईवीएम में धांधली की गई है। इसके जरिए बीजेपी को जीत मिली है। उनको यह कामयाबी घोटाला के जरिए मिली है।

केंद्रीय चुनाव आयोग इस मुद्दे को संज्ञान में लें। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराएं। मध्य प्रदेश के भिंड में उप चुनाव में ईवीएम में धांधली के अलावा राजस्थान में भी ईवीएम में धांधली का मामला सामने आ चुका है। जोन कोऑर्डिनेटर ओमकार शास्त्री ने कहा कि बीजेपी के विधायक ईवीएम के जरिए जीते हैं। इनको जनता का समर्थन नहीं है। सभा को जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद, पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल, जहीरूल बारी, अभयनाथ त्रिपाठी, मुरली मनोहर जायसवाल, चंद्रिका निषाद, रणविजय कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें