फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में बनेगी जेई, एईएस की जांच प्रयोगशाला

Tue, 11 Apr 2017 11:05 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जापानी इंसेफेलाइटिस से प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों की सुविधा और दवा इलाज के लिए केंद्र सरकार  ब्लाक स्तर पर प्रयोगशाला विकसित करने जा  रही है। इसके मद्देनजर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम ने रुद्रपुर का दौरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने जेई एईएस की जांच को प्रयोगशाला विकसित करने को सीएचसी के डॉक्टरों के साथ बैठक की। केंद्रीय टीम के अपर निदेशक डॉ आर के गुप्ता, डॉ रवि, डॉ पद्मीनी, डॉ केएल, डॉ सतीश, डॉ नरेंद्र कुमार और डॉ एसपी त्रिपाठी ने सीएचसी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जेई और एईएस के मरीजों को बेहतर जांच और इलाज देने की ब्लाक स्तर पर व्यवस्था कर रही है।

इसके लिए जेई प्रभावित क्षेत्रों में ब्लाक स्तर पर प्रयोगशाला विकसित किया जाएगा। इस प्रयोगशाला में जेई और एईएस की जांच के बाद इलाज  की भी व्यवस्था होगी। बेेहतर परिणाम आने के बाद प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा। कहा कि रुद्रपुर को प्रयोग के तौर पर चुना गया है। यहां सीएचसी के लैब को अपग्रेड किया जाएगा। लैब में एक केंद्रीय टेक्नीशियन की तैनाती की जाएगी। प्रयोगशाला में जेई और एइएस की जांच और दवाओं की व्यवस्था होगी। जिला अस्पताल में जेई के मरीजों को जो सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन


ब्लाक स्तर पर विकसित प्रयोगशाला के साथ मरीज भर्ती कर इलाज की  पूरी व्यवस्था दी जाएगी। प्रयोगशाला के लिए सीएससी के अधिकारियों के साथ केंद्रीय टीम की करीब तीन घंटे बैठक हुई। बैठक में सीएचसी के अधीक्षक डॉ आरपी यादव, डॉ गणेश गुप्ता, डॉ एके पांडेय, एचईओ लाल बचन चौधरी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें