फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं बार कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बने बृजबांकें

विज्ञापन
जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
आठवीं बार कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बने बृजबांकें
विज्ञापन

देवरिया। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का बुधवार को हुए चुनाव में बृजबांके तिवारी 135 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वह आठवीं बार अध्यक्ष बने हैं। हरिंद्र प्रताप श्रीवास्तव को 65 एवं मनोज सिंह को एक मतों से संतोष करना पड़ा। अन्य पदों पर पहले ही चुनाव निर्विरोध हो चुका था। अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानुज शुक्ल व सदस्य पंचानन शुक्ल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, उमेश नारायण श्रीवास्तव और हर्षवर्धन मिश्र की देखरेख में बुधवार को चुनाव हुआ। कुल मतदाता 253 थे। 203 मत पड़े। दो मत अवैध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर बृजबांके तिवारी 135 मत पाकर चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, सचिव ललित नारायण पांडेय, कोषाध्यक्ष मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मल्ल, नरेंद्र बहादुर सिंह, कुंवर आशीष कुमार पांडेय पहले ही निर्विरोध घोषित किए जा चुके हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानुज शुक्ल ने चुनाव में सहयोग के लिए सबसे प्रति आभार जताया। चुनाव के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी के रूप में तब्दील रहा। चुनाव के बाद एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें