फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात नहीं आई तो दुल्हन पहुंची दूल्हे के घर, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात नहीं आई तो दुल्हन पहुंची दूल्हे के घर, किया हंगामा
विज्ञापन

लार (देवरिया)। तय तारीख पर बरात नहीं आने पर दुल्हन दूल्हे के घर पहुंच गई। दूल्हे के नहीं मिलने पर परिजनों पर उसे भगाने और बरात लेकर नहीं आने का आरोप लगाकर हंगामा किया। दरवाजे पर घंटों इंतजार के बाद थाने पहुंच गई। शादी से मुकरने व शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की तहरीर दी। हल्दी और मेहंदी लगाई दुल्हन को देखने के लिए थाना गेट पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की ही युवती से प्रेम करता है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाया। दो बार गर्भपात भी कराया। शादी की बात कहने पर इनकार करने लगा। पंचायत में शादी के लिए तैयार हुआ। दो अगस्त में तिथि निर्धारित हुई। तय तारीख पर लड़की पक्ष के लोग बरात के स्वागत की तैयारी करने लगे। सोमवार चार बजे तक बरात नहीं पहुंची तो दुल्हन दूल्हे के घर पहुंच गई। हंगामा होता देख भीड़ जुट गई। इसके बाद मेहंदी, हल्दी और चुंदरी ओढ़े थाने पहुंची युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ शादी से मुकरने और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने पर युवक के घर गया था, वह मिला नहीं। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें