लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दुल्हन को विदाई के वक्त भगाने के मामले में उसके प्रेमी पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। 25 नवम्बर को वर पक्ष बड़े ही धूमधाम से बरात लेकर लड़की के घर पहुंचे। रीति रिवाज से शादी की रस्मों का समापन हुआ।
26 नवंबर को विदाई के वक्त अचानक पता चला चला कि दुल्हन घर से फरार हो गई है। जिसे सुनकर घराती व बाराती दोनों पक्ष के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब दुल्हन का कुछ पता नही चला तो दूल्हे ने मईल पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
वहीं दुल्हन के पिता ने भी पुलिस को तहरीर देकर मईल थाना क्षेत्र के ही एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने आरोप लगाया। युवती के पिता के तहरीर पर पुलिस ने नितेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इस बाबत एसएसआई महेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।