फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर के पकड़ी और टेढ़ा स्थान वार्ड में चले ईंट-पत्थर

Sun, 11 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के पकड़ी वार्ड स्थित पंडा टोली और टेढ़ा स्थान वार्ड के हरिजन बस्ती के युवाओं के बीच शनिवार की शाम जमकर पत्थरबाजी हुई। गली में हुई पत्थरबाजी को देख घनी आबादी में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक के साथ तीन थाने की फोर्स को मोर्चा संभालना पड़ा। घटना के पीछे दो दिन पूर्व हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जामुनी चौराहे से पूर्वी तिवारी टोला रोड पर पकड़ी वार्ड और टेढ़ा स्थान वार्ड के युवाओं के बीच बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिता के दौरान विवाद हो गया था। जिसको लेकर शुक्रवार को भी दो गोल में बटे युवाओं ने गाली गलौज कर ईंट चलाया, हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। शनिवार की दोपहर हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस को देख बवाल करने को जुटे युवक सरक लिए। इसके बाद शाम होते ही राजाराम साहू स्कूल के सामने सड़क पर दोनों तरफ से ईंट चलने लगी। गली में ईंटे चलते देख मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ देर के लिए बैकफुट पर होना पड़ा।
सीओ हरिराम यादव के पहुंचने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो पत्थर, ईंट फेंक रहे युवक फरार हो गए। घटनास्थल पर गली को देखते हुए एकौना, मदनपुर और गौरीबाजार की पुलिस पहुंच गई। एएसपी आनंद पांडेय ने घटना स्थल का जायजा लिया। दोनों पक्ष से चार लोगों को चोट बताई जा रही है, हालांकि किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। पुलिस मोहल्ले में कैंप कर रही है। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है। ईंट-पत्थर चलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



हर साल मोहल्ले में करते है जातीय संघर्ष
नगर के पकड़ी वार्ड और टेढ़ा स्थान वार्ड के कुछ युवक हर साल जातीय संघर्ष करते है। जिसको लेकर कई दिनों तक दोनों मोहल्लों में तनाव बना रहता है। गली में बसी घनी आबादी का फायदा उठा कर बवाल करने वाले युवक फरार हो जाते है। अक्सर बवाल के दौरान इनके छतों पर ईंट के टुकड़े बरामद होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें