फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुठनी के डरैला ईंट भट्ठा के मुंशी की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुठनी के डरैला ईंट भट्ठा के मुंशी की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन

लार। गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव के समीप यूपी बिहार सीमा पर स्थित ईंट भट्ठा के मुंशी चितबिश्राव गांव निवासी दीपक कुमार सिंह (22) की मंगलवार की रात चाकू मारकर कर हत्या दी गई। घटना की जानकारी भट्ठा मालिक चितबिश्राव गांव निवासी शैलेश सिंह ने गुठनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गुठनी पुलिस के सहयोग से ईंट भट्ठा मालिक ने शव को बिना परिजनों को सूचना दिए ट्रैक्टर से बुधवार सुबह थाने पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मालिक ने बताया कि दीपक बजिदही स्थित भट्ठा पर रहता था। मंगलवार रात मेरा बेटा बिगू कुमार दीपक को खाना खिलाने के बाद भट्ठा पर पहुंचा दिया। देर रात दीपक ने बिगू को फोन कर बताया कुछ लोग यहां एक लड़की के साथ आए हैं और गलत कर रहे हैं। मना करने पर मान नहीं रहे हैं और उसने हत्या की आशंका जताई। इसके बाद जब हमलोग भट्ठा पर गए तो दीपक मृत पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। दीपक कुमार के दादा पारस सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पोता गांव के ही शैलेश सिंह की चिमनी पर मुंशी का काम करता था। सात जून की रात 8:30 बजे खाना खा कर वहां गया तो देखा कि डरैला गांव के कुछ लोग किसी लड़की के साथ गलत नीयत से बैठे थे। उसने इसकी जानकारी भट्ठा मालिक के पुत्र बिगू और दीगू को मोबाइल फोन पर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे उन लोगों ने मेरे पोता का शव पड़ा देखा। पुलिस हम सबको बिना सूचना दिए शव को ईट भट्ठा मालिक के सहयोग से थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें