फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेन लाइन में ब्रेकडाउन, गर्मी में 250 गांवों की बत्ती गुल

Sat, 27 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास हाईटेंशन तार पर पेड़ की डाल टूट कर गिरने से मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गया। इससे क्षेत्र के 250 गांवों की बिजली सात घंटे गुल रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की आधी रात में कटी बिजली शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बहाल हुई। इस उमस भरी गर्मी में लंबे समय तक कटौती होने से लोग बेहाल हो गए।
132 केवीए सलेमपुर उपकेंद्र से उपकेंद्र खुखुंदू को बिजली मिलती है। यहां से क्षेत्र के 10-12 बड़े बाजार समेत 250 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है।्र बृहस्पतिवार की आधी रात बाद आई तेज हवा के दौरान मेन लाइन में फाॅल्ट होने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शुक्रवार की सुबह निगम के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की।
तब पता चला कि बहादुरपुर गांव के पास 33 हजार वोल्ट की तार पर पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिर गई है। जेई सोनू कुमार की देखरेख में कर्मचारियों ने डाल काटकर हटवाया और फॉल्ट को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा भी कई जगह फाॅल्ट थे, जिन्हें दुरुस्त कर सुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। जेई ने बताया कि मेन लाइन में ब्रेक डाउन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें