फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के बिजली तार पर गिरी पेड़ की डाल, स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही इंटरसिटी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के बिजली तार पर गिरी पेड़ की डाल, स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही इंटरसिटी ट्रेन
विज्ञापन

देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन और बैतालपुर स्टेशन के बीच में बुधवार की बारिश में रेलवे के इलेक्ट्रिक वायर पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। विभिन्न स्टेशनों पर तीन ट्रेनें खड़ी रहीं। ट्रेनों के स्टेशन पर देर तक खड़ा रहने से यात्री काफी परेशान दिखे।
बुधवार की भोर में तेज हवा के बीच झमाझम के कारण बैतालपुर स्टेशन के पास रेलवे के इलेक्ट्रिक वायर पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंबित हो गईं। सदर रेलवे स्टेशन पर एक घंटा 20 मिनट तक वाराणसी से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन रुकी रही। भटनी में बापूधाम व आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को रोकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद इलेक्ट्रिक वायर पर गिरी पेड़ की डाल को काट कर हटाया गया, इसके बाद स्थित सामान्य हुई और ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैतालपुर के निकट इलेक्ट्रिक वायर पर पेड़ की डाल गिर गई थी। उससे ट्रेनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई। अचानक आई समस्या से इंटरसिटी को देवरिया, बापूधाम व आम्रपाली को भटनी में रोकना पड़ा। पेड़ की डाल को हटवाकर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। -आई अंसारी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें