फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरकारी गल्ले पर इस पर्ची ने बढ़ाई परेशानी, छात्र का कोटेदार से विवाद; मारपीट- दोनों घायल

Wed, 17 Jul 2024 05:37 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में बुधवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर दसवीं कक्षा के छात्र और कोटेदार से पर्ची लेने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान कोटेदार और छात्र दोनों घायल हो गए। दोनों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में बुधवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर दसवीं कक्षा के छात्र और कोटेदार से पर्ची लेने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान कोटेदार और छात्र दोनों घायल हो गए। दोनों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के ढ़ढ़या कोल्हुआ गांव निवासी आयुष यादव बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे कोल्हुआ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने गया था। मशीन से पर्ची लेने को लेकर कोटेदार से बाताकही शुरू हुई। देखते-देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि इसी बात को लेकर कोटेदार छात्र आयुष यादव को मारने-पीटने लगा, जिससे आयुष को अंदरुनी गंभीर चोटें आई है, जबकि कोटेदार अमित कुमार जायसवाल का आरोप है कि बिना अंगूठा लगाएं ही आयुष पर्ची मांगने लगा। जब कहा कि अंगूठा लगाओ नहीं तो जाओ पापा को लेकर आओ।
विज्ञापन

इसी पर वह पर्ची वाला मशीन उठाकर घर लेकर जाने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। जिससे मेरा सिर फट गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है तो केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें