फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुजारी ने खुद तोड़ दी मूर्ति, दूसरे समुदाय को फंसाने की कोशिश

Wed, 17 Jul 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के तौलिहवा गांव की है घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के तौलिहवा गांव में एक मंदिर के पुजारी ने दूसरे समुदाय के दो युवकों पर भगवान गणेश की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में शिकायत फर्जी साबित हुई।

जानकारी के अनुसार, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के तौलिहवा गांव के रहने वाले क्रिचराम ने एक मंदिर का निर्माण करवाया है और वह मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। उनका गांव के ही दूसरे समुदाय के दो व्यक्तियों से विवाद हो गया। जिसके बाद उन्होंने कठेला समय माता थाने पर सोमवार को तहरीर देकर दोनों युवकों पर भगवान गणेश की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ एसडीएम चंद्रभान सिंह व शोहरतगढ़ सीओ दरवेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ की तो मामला दूसरा निकल कर आने लगा। उसके बाद जब सीओ ने पुजारी को अकेले में ले जाकर पूछताछ की तो पुजारी ने बताया कि दोनों युवकों से उसका विवाद है। इसलिए उसने दोनों को फंसाने के लिए यह सब किया। उसके बाद सीओ ने पुजारी पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने गांव की महिलाओं व पुरुषों के साथ नाव में बैठकर भगवान गणेश की खंडित मूर्ति को बूढ़ी राप्ती नदी में प्रवाहित करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शोहरतगढ़ सीओ दरवेश कुमार ने कहा कि आपसी विवाद में पुजारी ने ही मूर्ति को तोड़ दिया था। लेकिन गांव के लोग काफी समझदार हैं। पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें