फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सवारों के बोझ से सरयू में डगमगा रही नाव...हंगामा

Thu, 11 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज में एक ओवरलोड नाव से सरयू नदी पार करते यात्री 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी के रास्ते आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से एक नाव की व्यवस्था की गई है। इस पर बृहस्पतिवार को नदी तट पर नाव के इंतजार में खड़े लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि ओवरलोड होने के कारण सरयू के बीच भंवर में नाव डगमगा जा रही है। इससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से नाव की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सरयू तट पर सुबह सौ से अधिक की संख्या में लोग नाव का इंतजार कर रहे थे। इन्हें बरहज और अन्यत्र जाना था। बताया जा रहा है कि नाव के देर से आने पर नाराज लोग नाविक को खरी-खोटी सुनाने लगे। देखते ही देखते मामला उग्र हो गया। इस बीच जल्दबाजी के कारण नाव पर मानक से अधिक लोग सवार हो गए। इसके बाद तमाम लोग छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज लोग पीडब्ल्यूडी की व्यवस्था पर भड़ास निकालने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दो की जगह एक नाव चलाई जा रही है। नदी के जलस्तर में कमी आई है।इसके बावजूद विभाग नाव की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। नदी के रास्ते परसियां-विशुनपुर देवार के मजरों के अलावा मऊ, बनारस, आजमगढ़, बलिया आदि जगहों के लोगों की आवाजाही होती है। सुबह के समय नौकरीपेशा, व्यवसायी, छात्र, दिहाड़ी मजदूर आदि यात्रा करते हैं। इससे सुबह के समय भीड़ अधिक रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें