फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज में एक बूथ बंद मिला, छह केंद्रों पर बीएलओ नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज में एक बूथ बंद मिला, छह केंद्रों पर बीएलओ नहीं मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/कपरवार। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से जोड़ने के लिए रविवार को जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों को नाम जोड़ा गया। अशुद्धियां सही कराने के लिए फार्म भरे गए हैं। इस दौरान जांच में कपरवार का कन्या जूनियर हाईस्कूल बूथ बंद मिला। वहीं बूथों पर छह अधिक बीएलओ अनुपस्थित पाए गए।
तहसील क्षेत्र में 369 केंद्रों पुनरीक्षण के लिए बने हैं। रविवार को केंद्रों पर फार्म छह, सात और आठ भरा जा रहा था। एसडीएम ध्रुव शुक्ल और तहसीलदार मिश्री लाल चौहान ने मतदाता पुनरीक्षण केंद्रों की जांच की। जांच में प्राथमिक विद्यालय कपरवार नंबर एक बूथ संख्या 127, 128 और 129 में फार्म समय से उपलब्ध नहीं हो सका था। बीएलओ बिंदू सिंह, नीलम मिश्रा उपस्थित थीं। बूथ संख्या 129 के बीएलओ रघुनाथ अनुपस्थित पाए गए। कन्या जूनियर हाईस्कूल पर ताला लगा था। बीएलओ शमीम फातिमा, प्रियंका मिश्रा, रविभूषण सिंह, कमलेश यादव अनुपस्थित पाए गए। बूथ संख्या 125 की सीता शर्मा केंद्र पर ताला लगा होने के कारण प्राथमिक विद्यालय कपरवार नंबर एक पर कार्य कर रही थीं। अधिकारियों का कहना था कि जांच में सोनाड़ी के बूथ संख्या 183, चकरा भार्गव 185 आदि सहित छह से अधिक बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने बताया कि अनपुस्थित बीएलओ से जवाब तलब किया गया है। जिन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विधान सभा 340 भाटपाररानी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को एसडीएम राजपति वर्मा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की। विकासखंड पथरदेवा की ग्राम पंचायत पकहां में बैठक कर मतदाताओं को जागरूक किया। उन्हें बताया गया की विशेष पुनरीक्षण तिथि 13, 21 व 27 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। इस अवसर पर ध्रुव देव शाही, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र शाही, राजेंद्र कुशवाहा, बुधन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें