फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के लिए दुआओं का दौर जारी

विज्ञापन
ओडिशा के समुद्र तट पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाई ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की तस? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के लिए दुआओं का दौर जारी
विज्ञापन

सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर बालू से बनाई वरुण की तस्वीर
काशी के महामृत्युंजय मंदिर में अनुष्ठान शुरू
राहुल गांधी ने परिवार के लोगों से जाना कैप्टन का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सीडीएस बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे के शिकार देवरिया के इकलौते जीवित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही हैं। देश के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर ग्रुप कैप्टन की बालू से तस्वीर बनाकर उनके प्राण रक्षा के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन

वहीं काशी के महामृत्युंजय मंदिर में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद छोटी काशी रुद्रपुर के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण के लिए तीन दिन से महामृत्युंजय जप का अनुष्ठान चला रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके चाचा और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह से शनिवार की शाम बात की। उन्होंने वरुण का हाल जाना और परिवार को दिलासा दिलाई। कन्हौली गांव के निवासी शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सीडीएस बिपिन रावत के साथ आठ दिसबंर को कुन्नूर में हेलिकॅाप्टर हादसे के शिकार हो गए। उनके साथ हेलिकॉप्टर में सवार 14 लोगों में से सिर्फ वही जीवित बचे हैं। परिवार के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें वेलिंग्टन के सेना अस्पताल से बंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां देशभर के सेना के विशेष चिकित्सकों का दल उनकी निगरानी में जुटा है। परिवार के कई सदस्य माता-पिता और चाचा भी बंगलुरु पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि कैप्टन की हालत में उतार-चढ़ाव है। सेना के अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे वरुण के लिए सात दिन बहुत ही अहम हैं। डॉक्टर उनकी छह बार सर्जरी कर चुके हैं। इधर, देवरिया जिले में वरुण की जान बचाने के लिए मठ और मंदिरों में पूजा हो रही है। रुद्रपुर के बहादुर बेटे की सलामती के लिए रविवार को मिशन स्कूल स्थित गिरजाघर में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें