फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित भाजपा मंडल अध्यक्ष का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित भाजपा मंडल अध्यक्ष का निधन
विज्ञापन

भाटपाररानी/घांटी बाजार। कोरोना संक्रमित घांटी भाजपा मंडल के अध्यक्ष शशि प्रकाश राय का मंगलवार को निधन हो गया। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

एक महीना पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई थी। जांच में कोरोना संक्रमित मिलने पर परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। आक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। वहां से पीजीआई लखनऊ चले गए थे। 29 दिनों तक कोरोना से जंग लड़ रहे शशि प्रकाश राय का मंगलवार सुबह निधन हो गया। भाजपा सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, रवींद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, अरुण कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि डॉ. संजीव कुमार शुक्ल, जयनाथ कुशवाहा, सुमेश्वरनाथ तिवारी, योगेश प्रजापति, विनोद दीक्षित, रामेश्वर पांडेय, अजय तिवारी, अनिल दुबे, मनोज राय, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, प्रेमनारायण गुप्ता, अजय पांडेय, प्रदीप मिश्रा, अवधेश पांडेय, ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रवीण राय, प्रेमसागर मद्देशिया आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें