फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुठनी डरैला के युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुठनी डरैला के युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। बरात से घर आते समय बाइक की भिड़ंत में बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव के युवक की मौत हो गई है।
परिजनों ने बताया कि उपेंद्र अपने रिश्तेदार रामपुर थाना क्षेत्र के रतसिया गांव से वापस घर आ रहा था। बनकटा थाना क्षेत्र के महुअईं में दो बाइक की भिड़ंत हो गई। उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बनकटा पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसकी मौत की सूचना परिजनों को फोन पर दी। बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार में उसकी पत्नी मीना देवी और तीन बच्चे हैं। जिसमे बुतुल कुमारी, भोलू कुमार और मिथुन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें