फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
विज्ञापन

देवरिया। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से गोरखपुर जाते समय चौरीचौरा रेलवे क्रासिंग से पहले महिला ने बच्ची को जन्म दिया। ईएमटी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रसव कराया। इसके बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद महिला को रेफर कर दिया गया। महिला हार्ट पेशेंट बताई जाती है तथा उसे खून की भी कमी थी।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज निवासी गनेश की पुत्री माधुरी की शादी बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कवलाचक निवासी नितेश से हुई है। गर्भवती माधुरी मायके आई थी। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। पिता उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 102 नंबर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से परिजन लेकर निकले। चौरीचौरा रेलवे क्रासिंग के पहले चौरीबाजार के समीप उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी नरेंद्र गुप्ता ने सूचना काल सेंटर को दी। इसके बाद उसने महिला का प्रसव कराया। काल सेंटर पर मौजूद चिकित्सक को सूचना देने के साथ ही जच्चा व बच्चा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला के पिता के कहने पर उसे जिला महिला अस्पताल में दाखिल कराया, जहां महिला के हर्ट का पेसेंट होने तथा खून की कमी होने से बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। ईएमटी नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसे देखते हुए प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा की हालत ठीक थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। महिला हृदय रोगी है। गोरखपुर से उसका इलाज चलता है और खून की भी कमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें