संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। बंजरिया-देवरिया धूस मार्ग पर ओलीपट्टी गांव के पास रविवार की शाम बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौक पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के मुरार छापर गांव के राजू राजभर (22) पुत्र रमेश राजभर और जितेंद्र राजभर (25) पुत्र बनारसी राजभर बाइक से बंजरिया बाजार करने गए थे। बाजार से लौटते समय शाम करीब चार बजे ओलीपट्टी गांव के पास पहुंचे थे।
इसी बीच बेकाबू पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजू की मौके पर मौत हो गई, जबकि जितेंद्र को एंबुलेंस से पथरदेवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया।
वहां से डॉक्टरों ने हागोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। राजू की मां नंद राजी देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बघौचघाट के थाना प्रभारी प्रदीप अस्थाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।