गौरी बाजार/ बखरा। गौरी बाजार रुद्रपुर मार्ग पर भृगुसरी मोड़ के समीप बृहस्पतिवार को देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 35 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल गया। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के झंगहा थानाक्षेत्र के सिंहपुर मल्ल टोला निवासी मुनेश भारद्वाज पुत्र रामाज्ञा भारद्वाज बृहस्पतिवार को किसी काम से रुद्रपुर क्षेत्र के किसी गांव में रिश्तेदारी में गए थे।
देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस तथा आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। जहां सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल मुनेश को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया।