फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत, दो दोस्त घायल

Sun, 01 Nov 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। भाटपाररानी-प्रतापपुर मार्ग पर कटाई टिकर मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर फरास गांव निवासी अमरजीत ठाकुर (36) पुत्र राम प्रसाद ठाकुर असम में नाई की दुकान पर काम करता था। एक दिन पहले ही वह घर आया था। रविवार को वह गांव के अपने मित्र अभिषेक पांडेय (35) पुत्र कमलेश पांडेय और नित्या ठाकुर (30) पुत्र मुबारक ठाकुर को बाइक पर बैठाकर पत्नी माधुरी देवी से मिलने ससुराल जा रहा था। बाइक अमरजीत चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

टीकमपार चौराहे से आगे कटाई टिकर मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें भाटपाररानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है। दोनों घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें