फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाईपास व चीनी मिल निर्माण को लेकर 16 को भाकियू करेगी महापंचायत

Mon, 23 Dec 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई की बैठक शहर के टाउन हाल परिसर में जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 16 जनवरी को डीएम कार्यालय पर बाईपास से प्रभावित किसानों की मांगों एवं बैतालपुर में नई चीनी मिल बनाने को लेकर महापंचायत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

भाकियू पूर्वी यूपी के उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि सरकार किसानों की जमीनों को औने-पौने दामों पर मुआवजा देकर जबरन अधिग्रहण करना चाहती है, जिसे भारतीय किसान यूनियन पूरा नहीं होने देगी। 16 जनवरी को डीएम कार्यालय पर महापंचायत बुलाई गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैतालपुर में नई चीनी मिल की घोषणा हुई थी, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं किया गया। इस दौरान भाकियू के मंडल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी, मंडल प्रवक्ता अरविंद उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष श्यामदेव राय, जिला उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, जिला सलाहकार मदन चौहान, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें