फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैंककर्मी पर चाकू से वार कर नकदी लूटी

Mon, 23 Dec 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास एक प्राइवेट बैंक कर्मी पर चाकू से वार कर उनके साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार दिन पहले एक अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक कर्मी को देवरिया से आते समय रोककर उसपर हमला कर दिया। आस-पास के लोग दौड़े तो हमलावर उनका बैग छीनकर भाग निकले। बैंक कर्मी का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया गया। पुलिस इस मामले में एक नामजद समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। खामपार थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव निवासी विश्वजीत शर्मा देवरिया बंधन बैंक में कार्यरत है। वह रोजाना बैंकिंग कार्य निपटाकर गांव चले जाते है। बुधवार रात को भी वह बैंकिंग कार्य निपटाकर अपने बाइक से गांव के लिए चलें। विश्वजीत अभी बाइक लेकर देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बैठे एक अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। इसी बीच एक बदमाश ने पीछे से उनके पीठ में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने के बाद विश्वजीत जोर से चिल्लाए। इससे पहले बदमाश विश्वजीत का बैग छीनकर भाग निकले। बदमाशों को भागते समय विश्वजीत ने उनकी बाइक नंबर याद कर ली। विश्वजीत का कहना है कि बैग में सात हजार रुपये नकद और बैंक के जरुरी कागजात थे जिसे बदमाश छीन ले गए। बाइक नंबर से पता चला कि बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवा गोर स्थान निवासी हृदयनारायण के नाम से है। विश्वजीत ने हृदयनारायण के बेटे नितिन समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। हालांकि आरोपी भाग निकले। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें