देवरिया। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 31 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 13892 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
परीक्षा केंद्र बनाने में विशेष सावधानी बरती गई है। सभी राजकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों की वृहद संख्या को देखते हुए इसे जिले के प्रमुख मार्गों पर पड़ने वाले विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। इसको दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन ने समुचित इंतजाम किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर केंद्र पर दो दो पर्यवेक्षक तैनात किया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एसडीएम स्तर के अधिकारियों को प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. समरेंद्र बहादुर शर्मा ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 31 केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।