तरकुलवा। सकतुआ बुजुर्ग गांव में निर्माणाधीन मकान के जंगले का छज्जा निकालने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सकतुआ बुजुर्ग गांव के नागेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे हैं। मकान की दीवार के चारों तरफ दो फुट जमीन छोड़ दी है। आरोप है कि सात फुट ऊंची दीवार तैयार हो जाने के बाद वह बृहस्पतिवार को जंगले का छज्जा निकाल रहे थे। इस बीच पड़ोस के लोग गोलबंद होकर पहुंच गए और ईंट से हमला कर पत्नी इसरावती देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अजहर अब्बास जैदी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।