फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनकटा में अब तक नहीं बन पाया स्पोर्ट्स स्टेडियम

Fri, 10 Jul 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, मगर उन्हें निखारने के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब ढाई लाख की आबादी वाले विकास खंड बनकटा में एक भी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका है। इससे खेल प्रेमी युवाओं में निराशा है।
सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने की बात करती है, मगर क्षेत्र में खेल के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। जिम्मेदार विभाग गांवों में नवयुवक मंगल दल का गठन कर सीमित खेल सामग्री वितरित कर अपने दायित्वों की पूर्ति मान लेता है। कई गांवों में गठित नवयुवक मंगल दलों को खेल सामग्री भी नहीं मिल पाती है।
खेलों में रुचि रखने वाले युवा अपने स्तर से संसाधन जुटाकर इंटर कॉलेजों के मैदानों अथवा ग्राम सभाओं की खाली जमीन पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं। क्षेत्र में क्रिकेट टूर्नामेंट सबसे अधिक आयोजित होते हैं, जबकि कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबाल में भी युवाओं की विशेष रुचि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग के बीओ संतोष यादव ने बताया कि कई बार इस संबंध में पत्राचार किया गया है, मगर मानक के अनुसार जमीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें