फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में दिन भर लगा रहा जाम

Thu, 16 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज मुख्य चौक पर लगा जाम 
विज्ञापन
- संकरी हो गई है सड़क, बड़े वाहनों के प्रवेश से और बढ़ जाती हैं मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे से ही जाम जैसे हालात हो गए। प्रमुख सड़कों पर दिन भर गाड़ियां रेंगती रहीं। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। जाम लगने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई थीं।
विज्ञापन

नगर स्थित मुख्य चौक से थाना, नगरपालिका, अटल तिराहा और ब्लॉक मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बीच-बीच में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश से समस्या और ज्यादा भयावह हो जा रही थी। जाम खाली कराने में पूरे दिन पुलिस हलकान रही। लोगों के अनुसार प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण के अलावा दुकानों के सामने गाड़ियों के बेतरतीब खड़ा होने से सड़क काफी संकरा हो गया है। जिससे जिम्मेदार भी बेपरवाह हैं। जाम से निजात के लिए पूरे दिन चौक पर पुलिस की तैनाती की जाती है। बताया जा रहा है कि दिन में 11 बजे से लेकर शाम तक जाम के झाम से लोग जूझते रहे। लोगों का यह भी कहना है कि पूरे दिन रुक-रुक कर लगने वाले जाम के कारण अस्पताल मार्ग पर एंबुलेंस सेवा को काफी दिक्कतें पेश आ रही थी। हालांकि जाम की समस्या से निजात के लिए पूर्व में प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई भी किया जा चुका है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि जाम जैसी समस्या से निजात के लिए नगरपालिका, पुलिस प्रशासन और व्यापारियरें से मिलकर कोई हल निकाला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें