फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के बजरंगी ने बलिया के मनोहर को दिखाया आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या के बजरंगी ने बलिया के मनोहर को दिखाया आसमान
विज्ञापन

गड़ेर। बारीपुर गांव स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में महंत गोपालदास की मौजूदगी में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अयोध्या से आए पहलवान बाबा बजरंगी ने बलिया के मनोहर को आसमान दिखा दिया। हालांकि इस आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि गिरेंद्र प्रताप यादव और विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष भलुअनी सुदेश कुमार शर्मा ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती का आगाज किया। करीब 25 जोड़ हुई कुश्ती में बनारस के सोनू ने देवरिया के अब्दुल, आजमगढ़ शेषनाथ ने मईल के हलचल, बड़हलगंज-ददरी के चुलबुल सिंह ने सोनाड़ी के बिट्टू सिंह को अखाड़े में चित किया। जबकि मऊ के रामनयन-मईल के विश्वजीत, फतेहपुर के देवेंद्र-बलिया के अजीत, बनारस के शमशेर-बलियां के राहुल की कुश्ती बराबरी पर छूटी। मौके पर आयोजक मंडल प्रधान प्रतिनिधि मनोज पासवान, अक्षयबर कुशवाहा, गुड्डु, सोनू पाठक, टीमल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन त्रिपाठी, डीके लाल, अमरजीत गिरी, विवेकानंद तिवारी, मुकेश रावत, डबलू तिवारी, अनिल गुप्ता, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें