फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीए की छात्रा ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

Sun, 14 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के पड़री झिल्लीपार गांव में शनिवार की दोपहर बाद बीए प्रथम सेमेस्टर की 21 वर्षीय छात्रा शालिनी सिंह ने अपने घर के बरामदे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मां छत पर थी।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्रा ने खुदकुशी किन कारणों से की है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, पड़री झिल्लीपार गांव निवासी शालिनी सिंह के पिता संजय सिंह की करीब 18 माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद भाई विकास सिंह ने घर की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

शालिनी इसी वर्ष भटनी से इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया था। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर बाद शालिनी मोबाइल फोन से किसी से बात की और कुछ देर बाद ही अपने घर के अंदर बरामदे की छत के कुंडे से साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना के दौरान मां छत पर थी, जबकि भाई विकास सिंह डेरी फार्म पर था। छत से मां नीचे उतरी तो देखा बरामदे का दरवाला बंद है। बेटी का शव फंदे से लटका देख वह चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुन पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। बेटी की मौत के बाद मां बदहवास है। उधर, विकास ने डेरी फार्म से घर पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। शालिनी की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि युवती ने खुदकुशी की है।
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें