फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यौन शोषण की आरोपी युवती की तलाश में पुलिस

Sun, 14 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। किशोर के यौन शोषण की आरोपी युवती के मामले में रविवार को भी भाटपाररानी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार गौतम ने एक दिन पहले शनिवार को किशोर और उसकी मां काे कार्यालय बुलाकर बयान दर्ज किया था।
उधर, मामला तूल पकड़ने के बाद युवती अंडरग्राउंड हो गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। युवती जिस डांस ग्रुप में काम कर रही थी, उसके संचालक से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट जल्द ही भेज दी जाएगी। बता दें कि भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की दूसरे गांव के किशोर की मुलाकात कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपाररानी के कुशीनगर टूर के दौरान हुई थी।
विज्ञापन

महिला अपने किशोर बेटे के साथ टूर में गई थी। इसी दौरान किशोर और युवती की जान पहचान हो गई। धीरे-धीरे युवती किशोर के करीब पहुंच गई और शादी के लिए दबाव बनाने लगी। ऐसा नहीं करने पर किशोर को यौन शोषण केस में फंसाने की धमकी देने लगी थी। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, मगर युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। बाल विवाह की सूचना पर बाल कल्याण समिति देवरिया के अध्यक्ष सावित्री ने एसपी विक्रांत वीर को पत्र लिखकर सूचना दी। एसपी ने इस मामले को सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार गौतम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ आदित्य कुमार गौतम पीड़ित किशोर और उसकी मां का बयान दर्ज कर कार्रवाई के लिए भाटपाररानी पुलिस को निर्देश दिए, मगर इस मामले में अब तक आरोपी युवती पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ जांच तक सिमटी हुई है।ो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें