फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ाई में जागरूकता को बनाएं हथियार : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से लड़ाई में जागरूकता को बनाएं हथियार : योगी
विज्ञापन

पैकौली (देवरिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के गांवों का हाल भी जाना। सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कतरारी छेरिहवां में उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों से बात की। कोविड महामारी से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
ग्राम प्रधान सपना मिश्रा को जीत की बधाई दी। गांव की जनसंख्या व लोगों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। कहा कि गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हर घर में शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दें। मनरेगा योजना के तहत गरीबों को रोजगार दिया जाए। आशा रंभा देवी से निगरानी समिति के क्रियाकलापों की जानकारी ली। कहा कि गांव का नियमित भ्रमण करें। सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगों की सूची तैयार कर उन्हें जरूरी दवाएं मुहैया कराएं। इस विषम परिस्थिति में लोगों की सेहत का ख्याल रखना निगरानी समिति की अहम जिम्मेदारी है। बरसात का समय आ रहा है, इंसेफेलाइटिस के प्रति भी हमें जागरूक होना होगा। गांव में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाए इसका भी प्रबंध होना चाहिए।
विज्ञापन

करीब दस मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री पीएचसी मझगांवा पहुंचे। कोविड टीकाकरण कक्ष में बीएचडब्लू धीरज कुमार, एनएम प्रियंका तिवारी व सीएचओ निरूपमा भास्कर से अब तक हुए टीकाकरण की जानकारी ली। कर्मियों ने 45 वर्ष उम्र से ऊपर के व्यक्तियों का टीका लगाए जाने की बात कही। भर्ती वार्ड में मरीजों का हाल जाना। टीकाकरण कराने आए आशा देवी, विंदा देवी व अमरनाथ से बात की। अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। कोल्ड चेन कक्ष में वैक्सीन के रखरखाव के बारे में जाना।
विज्ञापन

इनसेट
11:45 तक तीन लोगों का हुआ था टीकाकरण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा में दो सौ लोगों को वैक्सीन लगाने की डोज उपलब्ध थी। इसके बावजूद बुधवार को 11:45 बजे तक मात्र तीन लोगों को टीका लग सका था। वैक्सीन कक्ष में पहुंचे मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से टीका के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। आसपास के गांवों में टीका के संबंध में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें