फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य पर ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत को मिलेगा पंचायत पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी अशुतोष निरंजन ने कहा कि इस वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत को पंचायत पुरस्कार के तहत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार एवं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार दिया जाना है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए www.panchayataward.gov.in पर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत द्वारा पोर्टल पर प्रदर्शित प्रश्नावलियों को भरा जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है। जिला पंचायत का यूजर आईडी एवं पासवर्ड पूर्व में संबंधित अपर मुख्य अधिकारी के ई-मेल पर भेज दिया गया है। ऑनलाइन भरी हुई प्रश्नावलियों के परीक्षण एवं सत्यापन के बाद स्टेट पंचायत परफारमेंस समिति द्वारा अंकों के अवरोही कम में सर्वोत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 29 ग्राम पंचायतों, चार क्षेत्र पंचायतों एवं दो जिला पंचायतों, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार के तहत एक ग्राम सभा, ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत देश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली एक ग्राम पंचायत का प्रस्ताव भारत सरकार को 15 जनवरी से पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें